ePaper

Political News : विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि मनायी

Updated at : 19 Dec 2024 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
Political News : विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि मनायी

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने बुधवार को विनोद बिहारी महतो की 33वीं पुण्यतिथि मनायी. आंदोलनकारियों ने विनोद बिहारी महतो के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

रांची (संवाददाता). झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने बुधवार को विनोद बिहारी महतो की 33वीं पुण्यतिथि मनायी. आंदोलनकारियों ने विनोद बिहारी महतो के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

इस अवसर पर संस्थापक व प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि विनोद बिहारी महतो अखंड झारखंड के पक्षधर थे. वे सदैव राज्य के लोगों को पढ़ो और लड़ो का नारा देकर सबको गोलबंद करते रहे. मौके पर संयोजिका सरोजनी कच्छप, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा, अरुण कुमार दुबे, सुजीत कुमार राम, डॉ सुलेमान अंसारी, लोलस कुजूर, कुंवर लोहरा, संजय राम आदि उपस्थित थे.

भाकपा माले ने जोहार झारखंड संकल्प अभियान शुरू किया

रांची. भाकपा माले ने पार्टी के पूर्व महासचिव विनोद मिश्र और झारखंड आंदोलन के नेता विनोद बिहारी महतो के स्मृति दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया. इस दौरान पार्टी के राज्य कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा की गयी. इसी के साथ भाकपा माले ने पांच महीने का राज्यव्यापी जोहार झारखंड संकल्प अभियान शुरू किया. राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 में जन-जंगल-जमीन के संघर्ष के पक्ष में जनादेश देने के लिए यह अभियान झारखंड की जनता का अभिनंदन करेगा. इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा झारखंड का बकाया चुकाने से इंकार करने का विरोध किया गया. जोहार झारखंड संकल्प अभियान के तहत राज्य में पदयात्रा करने का भी फैसला लिया गया. वहीं, महेंद्र सिंह के 20वें शहादत दिवस के मौके पर 16 जनवरी को बगोदर में आयोजित रैली में पार्टी के नेता शामिल होंगे. कार्यक्रम में शुभेंदू सेन, जगन्नाथ उरांव, सुदामा खलखो, वरुण कुमार, ऐती तिर्की, भीम साव, नंदिता भट्टाचार्य, समर कुमार सिन्हा, एनामुल खान, मो नसीम आदि उपस्थित थे.

आजसू पार्टी ने मनायी बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि

रांची. आजसू पार्टी ने राज्य भर में बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि मनायी. उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान उनके नारा लड़ना है, तो पढ़ना है को दोहराया गया. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो पुण्यतिथि के मौके पर बलियापुर पहुंचे. वहां उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के प्रणेता बिनोद बिहारी महतो के सपनों का झारखंड बनाने के लिए हमारा संघर्ष अनवरत जारी रहेगा. उनकी सोच और परिकल्पना के आधार पर संगठित, शिक्षित, स्वाभिमानी समाज के निर्माण के लिए काम करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने उनके सपनों का प्रदेश बनाने का संकल्प लिया. मौके पर विधायक निर्मल महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन