प्रखंड स्तरीय सरहुल मिलन समारोह में जुटे ग्रामीण
Author Pawan kumar sahu
Updated:
विज्ञापन

लापुंग में प्रखंड स्तरीय प्रकृति पर्व सरहुल मिलन समारोह सह शोभायात्रा धूमधाम व हर्षोल्लास निकाली गयी.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, लापुंग.
लापुंग में प्रखंड स्तरीय प्रकृति पर्व सरहुल मिलन समारोह सह शोभायात्रा धूमधाम व हर्षोल्लास निकाली गयी. कार्यक्रम की शुरूआत सापुकेरा बाजारटांड़ से शोभायात्रा निकालकर की गयी. जिसमें मांदर की थाप व डीजे की धुन पर नाचते गाते, अबीर-गुलाल व सरई फूल भेंट करते हुए शोभायात्रा बिरसा चौक पहुंची. वहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर सरई फूल भेज चढ़ाया गया. शोभायात्रा बिरसा चौक से वापस बाजारटांड़ पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी. नृत्य मंडलियों ने पारंपरिक परिधान में शामिल होकर नृत्य किया. सरहुल शोभायात्रा के मुख्य अतिथि सरना धर्म अगुआ कर्रा जयमगल मुंडा ने समाज को पहचानें, तभी आदिवासी समाज का विकास होगा. विशिष्ट अतिथि विनसेंट लोहरा ने कहा की पारंपरिक संस्कृति और अपने पहनावा, रहन-सहन को बनाये रखें. शोभयात्रा के दौरान बीडीओ उषा मिंज, सीओ पंकज कुमार, नसीम आलम शामिल हुए. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रमुख कंचन उरांव, उपाध्यक्ष विश्वनाथ मुंडा, सचिव जयंत बरला, मुखिया सविता उरांव, मालती रानी केरकेट्टा, सुमिला मिंज, सरोज मुंडा, धनिया बारला, पवन बारला, सुदामा महली, बीरंची महतो, बतिया उरांव, दयामनी बरला, तेंबा उरांव, पंकज खाखा समेत प्रखंड के दर्जनों गांव के महिला-पुरुष बच्चे शामिल हुए.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










