रांची के बूटी मोड़ चौक पर पुलिसकर्मी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, SSP ने दिये जांच के आदेश, देखें Pics

Updated:
विज्ञापन

रांची के बूटी मोड़ के पास पुलिस कर्मी द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने इसे गंभीरता से लिया है. एसएसपी ने जांच के निर्देश दिये हैं. बूटी मोड़ स्थित शिवाजी चौक के पास बाइक सवार अवैध कोयला वाले से पुलिसकर्मी द्वारा पैसा लेने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

विज्ञापन
undefined
पुलिस कर्मी का रिश्वत लेने का अनोखा अंदाज

झारखंड की राजधानी रांची के बूटी मोड़ के पास दिनदहाड़े पुलिसकर्मी द्वारा अनोखे अंदाज में रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के सीनियर अधिकारी ने इसे गंभीरता से लिया है. इस मामले में एसएसपी किशोर कौशल ने जांच के निर्देश दिये हैं. हालांकि, प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined
सड़क पर गिरे रुपये को लेते पुलिस कर्मी

रविवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो में रांची के बूटी मोड़ के पास एक पुलिस कर्मी कोयला वाले से पैसा वसूल रहा था. रिश्वत लेने का तरीका भी अनोखा था. बूटी मोड़ के समीप शिवाजी चौक के पास एक बाइक पर अवैध कोयला लादे एक व्यक्ति रुकता है. अपने पॉकेट से रुपये सड़क पर गिराता है. इसी बीच एक पुलिस कर्मी वहां पहुचते हैं और सड़क पर गिराये रुपये को उठाकर अपने पॉकेट में रख लेता है. इस पुलिसकर्मी को भनक भी नहीं लगती कि कोई उसका वीडियो बना रहा है. सबसे आश्चर्य की बात है कि पुलिसकर्मी द्वारा जिस जगह पैसे की वसूली होती है, वो जगह पूरी तरह से CCTV कैमरे की जद में है.

undefined
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पुलिसकर्मी द्वारा रिश्वत लेने के अनोखे कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. रविवार को वीडियो वायरल होने के साथ यह चर्चा का विषय बन गया कि राजधानी की पुलिस रिश्वत लेने के तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. लेकिन, पुलिसकर्मी द्वारा रिश्वत लेने का अनोखा तरीका देखा जा सकता है.

undefined
पुलिसकर्मी द्वारा रिश्वत के इस अंदाज की चर्चा

सोशल मीडिया पर रिश्वत के अनोखे अंदाज की खूब चर्चा हो रही है. वीडियो वायरल होने के बाद खूब चर्चा हुई. जिस तरह से बाइक सवार अवैध कोयले वाले का बूटी मोड़ के पास रुकना, पुलिस कर्मियों को देखना, थोड़ी देर में अपनी पाॅकेट से रुपये निकाल कर सड़क पर गिरना और पुलिस कर्मी द्वारा उसे उठाकर अपनी पॉकेट में रखने का 22 सेकेंड के इस वीडियो को लेकर काफी मजे लेकर देख रहे हैं. हालांकि, प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola