विहिप और बजरंग दल ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान के विरोध में विहिप कार्यकर्ताओं ने महावीर चौक के समक्ष उनका पुतला दहन किया.
बेड़ो. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान के विरोध में विहिप कार्यकर्ताओं ने महावीर चौक के समक्ष उनका पुतला दहन किया. इसके पूर्व विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विहिप के प्रखंड अध्यक्ष शशि गोप को नेतृत्व में जुलूस निकाला. जुलूस में शामिल लोग नारेबाजी करते हुए देवी मंडप से बाजारटांड़, जिला परिषद व थाना होते महावीर चौक पहुंचे. यहां सभा हुई, जिसके बाद राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया. मौके पर ज्वाला सिंह, धीरज साहू, विकास सोनी, सत्यनारायण साहू, जितेंद्र महतो, मुकेश गोप, रंजन प्रसाद, बलराम सिंह, मनोज कुमार साहू, शिवेंद्र शौरभ, विकास सिंह, रमेश गुप्ता, रंजीत खत्री, किशन बड़ाइक, अजय महली, विक्की, अंशु सोनी, विराट पंडा, अशोक पंडा समेत अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए