पीसीआर वाहन से टकरायी वैन, महिला आरक्षी समेत कई घायल

Updated:
विज्ञापन

घायलों को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया

विज्ञापन

मेसरा. रिंग रोड नेवरी चौक स्थित गोलंबर के पास बीआइटी थाना के पीसीआर वाहन को एक बेकाबू पिकअप वैन (यूपी-71एटी-2793) ने टक्कर मार दी. इस हादसे में वाहन में बैठे आरक्षी बेनेदित टोप्पो, बबीता कुमारी व ड्राइवर नवल किशोर घायल हो गये. घटना मंगलवार सुबह करीब पांच बजे की है. घायलों को थाना प्रभारी रोशन सिंह ने मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया. मेडिका में भर्ती महिला आरक्षी बबीता कुमारी के पैर में गंभीर चोट आयी है. पैर को डॉक्टरों ने काटकर अलग किया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही सीनियर एसपी चंदन सिन्हा, डीएसपी संजीव बेसरा घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पिकअप वैन कांके की ओर से आ रहा था. इसी दौरान चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे पिकअप डिवाइडर को तोड़ते हुए पीसीआर से टकराने के बाद पलट गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola