उत्तराखंड हाईकोर्ट के संजय कुमार मिश्र होंगे झारखंड हाईकोर्ट के जज, जस्टिस अपरेश कुमार जायेंगे त्रिपुरा

उत्तराखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार मिश्र झारखंड हाईकोर्ट के जज बनेंगे. वहीं, झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह का ट्रांसफर त्रिपुरा कर दिया गया है. बुधवार (28 सितंबर 2022) को कॉलेजियम की बैठक में इसकी सिफारिश की गयी. जजों के ट्रांसफर की अनुशंसा कॉलेजियम ही करता है.
उत्तराखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार मिश्र (Justice Sanjay Kumar Mishra) झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) के जज बनेंगे. वहीं, झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह का ट्रांसफर त्रिपुरा (Tripura High court) कर दिया गया है. बुधवार (28 सितंबर 2022) को कॉलेजियम की बैठक में इसकी सिफारिश की गयी. जजों के ट्रांसफर की अनुशंसा कॉलेजियम ही करता है. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह का करीब 11 वर्ष पहले झारखंड हाईकोर्ट में ट्रांसफर हुआ था. अपने कार्यकाल में उन्होंने कई बड़े फैसले दिये.
केरल हाईकोर्ट के जज का तबादला बंबई हाईकोर्ट
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) की बैठक में देश के तीन हाईकोर्ट के तीन जजों के ट्रांसफर का फैसला लिया गया. इसमें झारखंड हाईकोर्ट के जज जस्टिस अपरेश कुमार सिंह (Justice Apresh Kumar Singh Transferred to Tripura High Court) भी शामिल हैं. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से त्रिपुरा हाईकोर्ट भेजा गया है. इतना ही नहीं, केरल हाईकोर्ट (Kerala High court) से जस्टिस के विनोद चंद्रन का तबादला बंबई हाईकोर्ट (Bombay High Court) कर दिया गया है.
कई जजों का कॉलेजियम ने किया ट्रांसफर
चीफ जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड़ और संजय किशन कौल के कॉलेजियम ने तीन हाईकोर्ट के जजों को चीफ जस्टिस बनाने का भी फैसला किया है. ओड़िशा हाईकोर्ट के जस्टिस एस मुरलीधर का तबादला मद्रास हाईकोर्ट कर दिया गया है. जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पंकज मिथाल का ट्रांसफर राजस्थान हाईकोर्ट कर दिया गया है.
ये बनेंगे चीफ जस्टिस
कॉलेजियम ने जस्टिस जसवंत सिंह को ओड़िशा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की है जबकि जस्टिस अली मोहम्मद मागरे को जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की अनुशंसा की है. कॉलेजियम ने बंबई हाईकोर्ट के जज जस्टिस प्रसन्ना बी वराले को कर्नाटक हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




