Under-17 Football : भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम में झारखंड की पांच का चयन

Updated:
विज्ञापन

भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम में झारखंड की पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है.

विज्ञापन

रांची. भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम में झारखंड की पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है. इनमें रांची की दिव्यानी लिंडा, गुमला की अनिता, सूरजमुनी कुमारी, इलिजाबेथ और हजारीबाग की अनुष्का कुमारी शामिल हैं. स्टार वॉरियर्स की ओर से खेलनेवाली दिव्यानी गरीब परिवार की है. हजारीबाग आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र की छात्रा अनुष्का कुमारी के माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी व खेती बारी करते हैं. वर्तमान में हजारीबाग संत कोलंबस कॉलेजिएट स्कूल के नवम वर्ग की छात्रा है. अनीता डुंगडुंग का घर बसिया प्रखंड के ससिया गांव है. वह गरीब परिवार से है. घर खपड़ा का है. घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है. इलिजाबेथ लकड़ा का घर बसिया प्रखंड के ममरला गांव है. गरीब किसान परिवार है. सिर्फ सरकारी योजना के तहत राशन कार्ड बना है. सूरजमुनी कुमारी बिशुनपुर प्रखंड के गोबरसेला गांव की है. यह गांव घोर उग्रवाद प्रभावित है. इस क्षेत्र से कई बच्चों को नक्सली बाल दस्ता के लिए ले गये थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola