Road Accident in Jharkhand: रांची के सिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत, 6 घायल

Updated:
विज्ञापन

Road Accident in Jharkhand: रांची के सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत अहले सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि 6 लोग घायल हैं. फिलहाल, सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Ranchi News: रांची के सिल्ली थाना क्षेत्र के बनता गांव के पास सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल है. जहां दो की हालत बहुत ही गंभीर बताई जा रही है. तीनों का इलाज रिम्स में चल रहा है. जबकि दो का इलाज सिंहपुर सिल्ली में चल रहा है. बता दें कि दोनों मृतक बुंडू प्रखंड के पागुरा गांव के निवासी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Also Read: Christmas 2022: क्रिसमस के रंग में रंगा बोकारो, स्कूल सहित जगह-जगह हो रहे कार्यक्रम का आयोजन

बताया जा रहा है कि बुंडू सिल्ली प्रखंड के बनता गांव के समीप सील्ली टाटा रोड पर अहले सुबह एक टेलर गाड़ी के चपेट में बोलेरो पर सवार 8 लोग आ गये. जिसमें घटनास्थल पर ही दो की मौत हो गई. जबकि अन्य 6 लोग गंभीर घायल हो गए हैं. दोनों मृतक बुंडू प्रखंड के पंगुरा गांव के निवासी हैं. घायलों में तीन की हालत अति गंभीर बताई जा रही है, उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची में भर्ती कराया गया है. जबकि अन्य घायलों को सील्ली के सिंगपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस घटना की खबर सुनते ही बुंडू प्रखंड के पंगुरा गांव में शोक की लहर है. बताया जा रहा है कि यह लोग गूंज मेला देखने के लिए सील्ली गए थे. वापस आने के क्रम यह दुर्घटना घटी है.

रिपोर्ट -आनंद राम महतो

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola