चरका टंगरा के तालाब में डूबे दो बच्चे

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चरका टंगरा गांव स्थित तालाब में डूबने से बुधवार को दो बच्चों की मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेड़ो.

थाना क्षेत्र के चरका टंगरा गांव स्थित तालाब में डूबने से बुधवार को दो बच्चों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान सूर्या उरांव (छह वर्ष), पिता सुनील उरांव और संजीत उरांव (आठ वर्ष), पिता बिरसा उरांव के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने तालाब से दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कर शवों को थाना ले आयी. दोनों शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेजा जायेगा. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के तीन-चार बच्चे लगभग बुधवार को दोपहर 12.30 बजे दिन में खेलते हुए गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित तालाब के पास चले गये. इसी दौरान नहाने के लिए एक बच्चा तालाब में कूद गया और डूबने लगा. उसे बचाने के प्रयास में दूसरा बच्चा भी तालाब में कूद गया, जिससे दोनों बच्चे गहरे पानी में डूब गये.बच्चों को डूबते हुए देखने के बाद अन्य बच्चे गांव की ओर गये. इनमें से एक छोटा बच्चा अविनाश उरांव ने खेत में काम कर रही अपनी मां को इसकी जानकारी दी. इसके बाद खेत में काम कर रहे ग्रामीण तालाब पहुंचे और दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाला. मृतक सूर्या उरांव गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ता था. सूर्या के पिता सुनील उरांव रांची में मजदूरी करते हैं. वहीं मृतक संजीत उरांव भी गांव के स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ाई करता था. संजीत के पिता बिरसा उरांव भी रांची में मजदूरी करने गये थे. बच्चों की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola