लूटपाट की घटना में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार
Birsa Munda
थाना क्षेत्र के टांगरबसली-नवाटांड़ मार्ग पर सियारपतरा के समीप गत 19 मई को लूटपाट की घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को मांडर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी नाबालिग हैं.
मांडर. थाना क्षेत्र के टांगरबसली-नवाटांड़ मार्ग पर सियारपतरा के समीप गत 19 मई को लूटपाट की घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को मांडर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी नाबालिग हैं और टांगरबसली के रहनेवाले हैं. पुलिस के अनुसार इनकी निशानदेही पर लूट की घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद किये गये हैं. मंगलवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. ज्ञात हो कि तीन दिन पूर्व सियारपतरा के समीप पांच अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर शादी समारोह से घर लौट रहे बेड़ो के सेमरा निवासी अजय उरांव व उसके दो साथियों से दो मोबाइल की लूट की थी. लूटपाट के दौरान ही पकड़े गये एक अपराधी अलफाज अंसारी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है. घटना में शामिल दो अन्य अपराधी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए