चोरी के जेवर को गलाकर नया बनाने के दो आरोपी गिरफ्तार, गहने बरामद

Published by : RAJESH VERMA Updated At : 14 Feb 2026 9:58 PM

विज्ञापन

पुलिस ने आभूषण चोरी मामले का उदभेदन करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नामकुम.

पुलिस ने आभूषण चोरी मामले का उदभेदन करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जेल जानेवालों में फिरदोस अली पिता स्व सर्वर अली, मौलाना आजाद कॉलोनी नामकुम व दिलीप सोनी पिता स्व सीताराम सोनी, लोहराकोचा, एचबी रोड लालपुर रांची निवासी शामिल हैं. दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने गलाया हुआ 15.40 ग्राम सोना, 72.4 ग्राम सोना से बनी 14 अंगूठी, एक मंगलसूत्र, सात नथिया, एक दोलना, 13 लॉकेट, 12 जोड़ा कानबाली, 11 जोड़ा टॉप्स, 33.5 ग्राम चांदी के आभूषण (पायल, अंगूठी, नग लगा हुआ) एक मोबाइल, एक रजिस्टर जब्त किया है. ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि नामकुम थाना क्षेत्र में तीन बंद घरों में चोरी हुई थी. खुलासा को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआइटी ने संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए फिरदौस व दिलीप सोनी को गिरफ्तार किया. वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. बताया कि ये लोग बंद घरों की रेकी करते हैं और मौका मिलते ही चोरी करते हैं. इनका टारगेट नकद पैसे और गहने होते हैं. ग्रामीण एसपी ने बताया कि चोरों ने चोरी के आभूषण को रांची के कांटाटोली स्थित मां ज्वेलर्स के संचालक दिलीप सोनी सस्ते में खरीदता था. इसके बाद आभूषण को गलाकर नया गहना बनाकर बेच देता था. गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. दोनों गहने चोरी करने व उन्हें खपाने के आरोप में जेल जा चुके हैं. टीम में डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पांडेय, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक शशि रंजन, गौतम कुमार, सोनू कुमार दास, देवेंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, उज्ज्वल कुमार सिंह व सशस्त्र बल शामिल थे.

विज्ञापन
RAJESH VERMA

लेखक के बारे में

By RAJESH VERMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola