विधायक राजेंद्र सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

शिखर संस्कार संस्थान द्वारा गोद लिये भगवान महावीर आदर्श ग्राम मल्टी में मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, बेरमो विधायक सह पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

विज्ञापन

नामकुम : शिखर संस्कार संस्थान द्वारा गोद लिये भगवान महावीर आदर्श ग्राम मल्टी में मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, बेरमो विधायक सह पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. संस्थान के अध्यक्ष पूर्व प्रशासनिक पदाधिकारी एमपी अजमेरा ने बताया कि आदर्श ग्राम मल्टी से राजेंद्र प्रसाद सिंह को काफी लगाव था. वह अक्सर आया करते थे व विकास कार्यों में सहभागी बनते थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौके पर पूर्व प्रमुख पुष्पा तिर्की, सीमा मिंज, बिंदु लकड़ा, समीर लिंडा उपस्थित थे. इधर, प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने प्रखंड कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजेंद्र बाबू का अचानक चला जाना पार्टी व राज्य के लिए अपूूरणीय क्षति है. इस दौरान ग्रामीण जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, सतीश कुमार पांडा, विजय टोप्पो सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola