पत्रकार सुबोध कुमार सिन्हा को दी गयी श्रद्धांजलि
पत्रकार स्व सुबोध कुमार सिन्हा की पहली बरसी सोमवार को इटकी के एकता नगर में मनायी गयी. यहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
इटकी. पत्रकार स्व सुबोध कुमार सिन्हा की पहली बरसी सोमवार को इटकी के एकता नगर में मनायी गयी. यहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. मौके पर स्टेट यूथ कांग्रेस के को-ऑर्डिनेटर आरिफ रजा ने कहा कि स्व सुबोध कुमार सिन्हा ने समाज के उत्थान का काफी प्रयास किया. इस दौरान इटकी के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं प्रबुद्धजनों ने स्व सिन्हा की चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. ज्ञात हो की गत वर्ष 24 सितंबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान 30 सितंबर को उनका निधन हो गया था. श्रद्धांजलि सभा में जिप सदस्य रीना देवी, प्रमुख किरण उरांव, उपप्रमुख परवेज राजा, मसूद आलम, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, जोहर पार्टी के विजय कुमार कुशवाहा, अंजुम जमाल, बलराम गोप, पेंशनर और बुद्धिजीवी मंच के सदस्य समेत अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए