आदिवासियों ने केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम, अलग धर्म कोड नहीं मिला तो देशभर में होगा आंदोलन

Published by : Sameer Oraon Updated At : 26 Apr 2022 9:38 AM

विज्ञापन

अलग धर्म कोड को लेकर कल आदिवासियों ने जंतर मंतर पर धरना दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि इस मामले पर संज्ञान नहीं लिया गया तो देशभर में आंदोलन होगा. पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने मामले की अनदेखी करने का आरोप लगाया है

विज्ञापन

रांची: आदिवासी धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय आदिवासी धर्म परिषद के बैनर तले जंतर-मंतर (नयी दिल्ली) पर धरना का आयोजन किया गया. पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि केंद्र सरकार आदिवासियों के धर्म कोड मामले की अनदेखी कर रही है़ यदि केंद्र सरकार ने धर्म कोड के मामले को संज्ञान में नहीं लिया, तो देश भर में जन आंदोलन तेज किया जायेगा.

राष्ट्रीय महासचिव प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि आदिवासियों की जनसंख्या हिंदू व मुस्लिम के बाद तीसरे स्थान पर है, फिर भी उन्हें धर्म कोड से वंचित रखा गया है. पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि आदिवासियों को अभी तक उनका अधिकार नहीं मिला है़ धरना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री व रजिस्ट्रार जेनरल ऑफ इंडिया के नाम ज्ञापन सौंपा गया. निर्णय लिया गया कि यदि केंद्र सरकार ने तीन माह के अंदर आदिवासी धर्म कोड पर गंभीरता नहीं दिखायी, तो पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा़

सरकार से आदिवासियों के धार्मिक स्थलों की रक्षा के लिए आदिवासी धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन, धार्मिक अगुवाें को चिह्नित कर मासिक मानदेय निर्धारित करने, आदिवासियों के लिए नयी दिल्ली मेें धार्मिक स्थल के नाम पर पांच एकड़ भूखंड की व्यवस्था करने समेत अन्य मांगें रखी. मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ वाकडे, अभय भुटकुंवर, मेघलाल मुंडा, शांति सवैया, सेलीना लकड़ा, संगीता टोप्पो, उमेश लोहरा, डॉ बापी पंकज सिरका, बुधराम मुंडा, भुवन सिंह कोराम, हेमलाल धुर्वे, अजीत मरावी व अन्य शामिल थे़

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola