Election News : झारखंड के मतदाताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

Updated at : 20 Nov 2024 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
Election News : झारखंड के मतदाताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

विधानसभा निर्वाचन के दूसरे चरण के मतदान में झारखंड के मतदाता उत्साहपूर्ण माहौल में मतदान करते दिखे. भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सभी 38 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित किया गया.

विज्ञापन

रांची (वरीय संवाददाता). विधानसभा निर्वाचन के दूसरे चरण के मतदान में झारखंड के मतदाता उत्साहपूर्ण माहौल में मतदान करते दिखे. भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सभी 38 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित किया गया. अन्य उत्सवों की भांति लोकतंत्र के इस महोत्सव में निर्वाचन के गाने गूंज रहे हैं, जिससे मतदाता प्रेरित भी हो रहे और हर्सोल्लास से मतदान करते दिख रहे हैं. आज कुल 14,219 मतदान केंद्रों पर हुए मतदान में मतदाताओं को प्रेरित एवं सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष मतदान केंद्रों का निर्माण किया गया था. इसमें जिन मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की संख्या अधिक थी, वहां केवल महिला पदाधिकारियों द्वारा संचालित मतदान केंद्रों का निर्माण किया गया था. ऐसी महिला मतदान कर्मियों द्वारा संचालित बूथों की संख्या 239 थी. इसी प्रकार दिव्यांग मतदान कर्मियों द्वारा संचालित 22 एवं युवा मतदान कर्मियों द्वारा संचालित कुल 28 मतदान केंद्र बनाये गये. मतदाताओं को आकर्षित एवं मतदान की प्रक्रिया को खुशनुमा बनाने के उद्देश्य से कुल 48 बूथों को यूनिक बूथ के रूप में तैयार किया गया था, जिसमें स्थानीय चित्रकारी, संस्कृति, पर्यावरण की झलक दिखी. जामताड़ा में कुष्ठ रोगियों को पहली बार मतदान कराने के उद्देश्य से एक अलग बूथ का निर्माण किया गया था, जिसपर सभी कुष्ठ पीड़ित मतदाताओं ने मतदान किया. इसी प्रकार इस बार के कई मतदान केंद्र ईको फ्रेंडली थीम पर सजाये गये थे. 57 कुष्ठ पीड़ित मतदाताओं ने किया मतदान जामताड़ा के हांसीपहाड़ी स्थित स्नेहपुर में कुष्ठ पीड़ित मतदाताओं के लिए बनाये गये विशेष मतदान केंद्र में सभी मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया. सामुदायिक भवन के मतदान केंद्र (362-क) मिहिजाम स्थित स्नेहपुर कुष्ठ आश्रम को सहायक मतदान केंद्र के रूप में गठित किया गया था. मतदान केंद्र संख्या पर सभी कुष्ठ पीड़ित मतदाताओं ने यहां उनके लिए उपलब्ध सुविधाओं यथा मतदान केंद्र में रैंप, व्हील चेयर, पेयजल, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के अलावा वॉलिंटियर की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola