IHM रांची का Tourist Awareness for Swachhata कार्यक्रम, पर्यावरण को बचाने पर दिया जोर, देखें Pics

Updated:
विज्ञापन

IHM, रांची की ओर से बायो डायवर्सिटी पार्क में टूरिस्ट अवेयरनेस फॉर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस मौके पर साफ-सफाई पर जोर देते हुए पर्यावरण को हो रहे नुकसान से बचाने की अपील लोगों से की गयी. वहीं, स्वच्छता संकल्प भी लिया.

विज्ञापन
undefined
IHM की ओर से Tourist Awareness for Swachhata कार्यक्रम का आयोजन

इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (Institute of Hotel Management-IHM) रांची की ओर से शहर के बायो डायवर्सिटी पार्क समेत आसपास के क्षेत्रों में टूरिस्ट अवेयरनेस फॉर स्वच्छता (Tourist Awareness for Swachhata) कार्यक्रम के जरिए स्वच्छता अभियान एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. इस मौके पर जहां लोगों को साफ-सफाई पर जोर दिया गया, वहीं पर्यावरण के नुकसान को कम करने की अपील भी की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined
स्वच्छता अभियान और नुक्कड़ नाटक का आयोजन

पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग एवं वन विभाग, रांची के सौजन्य से IHM, रांची ने स्वच्छता अभियान एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया. टूरिस्ट अवेयरनेस फॉर स्वछता कार्यक्रम की शुरुवात बायो डायवर्सिटी पार्क के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई भी किया गया. इसके साथ ही अनुकृति नाट्य दल द्वारा ‘प्रदूषण से पर्यावरण एवं प्रकृति नाराज’ विषय पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी दी गई.

undefined
जंगलों को बचाने पर दिया जोर

अनुकृति नाट्य दल की ओर से प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि किस प्रकार जंगलों को काटकर विकास के जरिये पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा. साथ ही किस प्रकार प्लास्टिक का उपयोग पर्यावरण के साथ-साथ स्वच्छता को भी नुकसान पहुंच रहा. इस कारण स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए विकास करने की आवश्यकता पर जोर दिया जाना चाहिए.

undefined
स्वच्छता का लिया संकल्प

इस दौरान अपने क्षेत्र में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए स्वच्छता का संकल्प लिया गया. वहीं, इस मौके पर बायो डायवर्सिटी पार्क में आये पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उपहार भी वितरित किये गये. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में IHM की सीनियर लेक्चरर अनिंदिता भारद्वाज, लेक्चरर रवि कुमार, असिस्टेेंट लेक्चरर निलेश रत्नोदय समेत द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र और अन्य कर्मचारी ने अहम भूमिका निभायी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola