ePaper

टमाटर का भाव गिरा, हरी सब्जियों की कीमत में भी आयी गिरावट, जानें मंडी में किन सब्जियों का क्या है रेट

Updated at : 10 Aug 2023 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
टमाटर का भाव गिरा, हरी सब्जियों की कीमत में भी आयी गिरावट, जानें मंडी में किन सब्जियों का क्या है रेट

सब्जियों की कीमत में भी गिरावट आयी है. फूल गोभी से लेकर बींस सहित अन्य सब्जियों की कीमत गिरी है. बाजार में सबसे सस्ता भिंडी, कद्दू व परवल बिक रहा है. तीनों 25 से 30 रुपये किलो की दर से बिक रहे हैं

विज्ञापन

टमाटर की कीमत में गिरावट शुरू हो गयी है. तीन दिन पहले तक 40 से 50 रुपये पाव की दर से बिक रहा टमाटर अब 30 से 40 रुपये पाव की दर से बिक रहा है. टमाटर विक्रेता सुमित ने कहा कि इसकी कीमत में और गिरावट संभव है, क्योंकि महीना दिन में स्थानीय टमाटर की आवक भी तेज हो जायेगी. जिससे कीमत और कम होगी. इसके बाद से लोगों को काफी राहत मिलेगी. टमाटर की कीमत में थोड़ी गिरावट आने से इसकी ब्रिकी भी सुधरी है. सब्जी की दुकानों से जो लोग पहले एक पाव टमाटर ले रहे थे, वह अब आधा किलो तक की खरीदारी कर रहे हैं.

सब्जियों की कीमत में भी गिरावट : उधर सब्जियों की कीमत में भी गिरावट आयी है. फूल गोभी से लेकर बींस सहित अन्य सब्जियों की कीमत गिरी है. बाजार में सबसे सस्ता भिंडी, कद्दू व परवल बिक रहा है. तीनों 25 से 30 रुपये किलो की दर से बिक रहे हैं. इसके अलावा गोभी 40 से 50 रुपये और पत्ता गोभी 25 से 30 रुपये की दर से बिक रही है. वहीं हरी मिर्च 60 से 80 रुपये किलो की दर से बिक रही है.

अदरक बिक रहा सबसे महंगा :

बाजार में इन दिनों अदरक सबसे महंगा बिक रहा है. अदरक 200 से 250 रुपये किलो की दर से बिक रहा है.पिछले महीने की तुलना में इस महीने इसकी कीमत गिरी है. यह पिछले माह 280 से 300 रुपये किलो की दर से बिक रहा था. बाजार में इन दिनों ओड़िशा से अदरक आ रहा है. वहीं स्थानीय अदरक 15 से 20 दिन में आ जायेगा. जिसके बाद से कीमत और गिरेगी. पंडरा स्थित थोक मंडी में अदरक बढ़िया 180 रुपये किलो की दर से बिक रहा है. वहीं लहसुन थोक में 90 से 150 रुपये किलो की दर से बिक रहा है.

थोक में कितनी है कीमत कीमत : थोक में आलू आठ से 14 रुपये किलो की दर से बिक रहा है. वहीं थोक में प्याज 20 से 23 रुपये किलो की दर से बिक रहा है. सप्ताह दिन पहले तक प्याज 14 से 15 रुपये किलो की दर से थोक में बिक रहा था. थोक विक्रेता रोहित ने कहा कि विदेशों में प्याज की मांग होने व प्याज उत्पादक राज्य में बारिश होने से इसकी खेती प्रभावित हुई है.दो से ढाई महीनों के अंदर नया प्याज आने के बाद ही कीमत में गिरावट आयेगी.

राजधानी के बाजार में सब्जियों की कीमत प्रति किलो

आलू सादा “18

आलू लाल ” 20-22

प्याज “28 – 30

गोभी “40 – 50

भिंडी व कद्दू “25- 30

परवल हरा “20 – 25

परवल सादा “25 – 30

फ्रेंच बीन “50 -60

बैगन “35 – 40

शिमला मिर्च “90-100

हरी मिर्च “60-80

लहसुन “140-160

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola