कोविड 19 की जानकारी या सलाह के लिए टॉल फ्री नंबर जारी
कोविड 19 की जानकारी या सलाह के लिए टॉल फ्री नंबर जारी
रांची : रांची जिला के लोगों के लिए कोविड-19 संबंधी जानकारी लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टॉल फ्री नंबर 9266657555 जारी किया है. एनएचएम के अभियान निदेशक रवि शंकर शुक्ला ने नामकुम स्थित आरसीएच सभागार में इस इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम की शुरुआत की.
आपके शहर में
इस प्रणाली का उद्देश्य अति संवेदनशील तथा दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों तक कोविड-19 की महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है. आम जनता को इस टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल करके इस नि:शुल्क सेवा का लाभ उपलब्ध होगा.
इस संदेश प्रणाली द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों सहित बुजुर्गों की देखभाल, विकलांग लोगों की देखभाल और राहत उपायों सहित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. इसके जरिये जिलों के लोगों की समस्याओं का समाधान करने और उन्हें उचित स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जायेगा.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए