आज महाशिवरात्रि महोत्सव, सजे शिवालय

Updated:
विज्ञापन

महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर खलारी कोयलांचल में तैयारी पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन

खलारी. फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर खलारी कोयलांचल में तैयारी पूरी कर ली गयी है. क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों को विद्युत साज-सज्जा व फूलों से सजा दिया गया है. प्रसिद्ध खलारी पहाड़ी मंदिर, जानकी मंदिर सहित क्षेत्र के करकट्टा, धमधमिया, चुरी, डकरा, राय शिवमंदिर समेत अन्य सभी शिव मंदिरों में भगवान शिव की आराधना के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है. खास कर प्रसिद्ध खलारी पहाड़ी मंदिर एवं जानकी मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालुगण पहुंचते हैं. वहीं कई शिव मंदिरों में शिव पार्वती की विवाह कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाता है. मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन महादेव के नाम का ध्यान करने से साधक के जीवन में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है. महादेव और मां पार्वती की कृपा प्राप्त होती है.

बूढ़ी माता शिव मंदिर से निकली कलश यात्रा :

महाशिवरात्रि को लेकर मोहन नगर बुढ़ी माता मंदिर स्थित शिव मदिर से शनिवार को कलश यात्रा निकाली गयी. इस कलश यात्रा में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. इस मंदिर में उड़िया पद्धति के अनुसार पूजा की जाती है.

चुरी मे मेला का होगा अयोजन :

महाशिवरात्रि को लेकर चुरी मे पिछले 52 सालों से अधिक समय से मेला का आयोजन किया जा रहा है. इस बार भी मंदिर परिसर में मेला लगेगा.

अखंड हरिकीर्तन से गूंजा कोयलांचल, कलश यात्रा भी निकाली गयी B

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola