ePaper

Ranchi News : तिरुपति-बनारस-विजयवाड़ा कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन वाया रांची चलेगी

Updated at : 01 Jan 2025 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

18 जनवरी, 08, 15 एवं 22 फरवरी को तिरुपति से प्रस्थान करेगी ट्रेन

विज्ञापन

रांची. महाकुंभ मेला को लेकर ट्रेन संख्या 07107/07108 तिरुपति-बनारस-विजयवाड़ा कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन (वाया-रांची) का परिचालन किया जायेगा. ट्रेन संख्या 07107 तिरुपति-बनारस कुंभ मेला स्पेशल (वाया रांची) 18 जनवरी, 08, 15 एवं 22 फरवरी को तिरुपति से प्रस्थान करेगी. इस ट्रेन का तिरुपति प्रस्थान (शनिवार) रात 8:55 बजे, हटिया प्रस्थान (सोमवार) सुबह 02:20 बजे, रांची प्रस्थान सुबह 2:45 बजे, मुरी प्रस्थान सुबह 4:00 बजे एवं बनारस आगमन सोमवार की दोपहर 3:45 बजे होगा. ट्रेन संख्या 07108 बनारस-विजयवाड़ा कुंभ मेला स्पेशल (वाया-रांची) 20 जनवरी, 10, 17 एवं 24 फरवरी को बनारस से प्रस्थान करेगी. इस ट्रेन का बनारस प्रस्थान (सोमवार) शाम 5:30 बजे, मुरी प्रस्थान (मंगलवार) सुबह 4:40 बजे, रांची प्रस्थान सुबह 6:25 बजे, हटिया प्रस्थान सुबह 6:50 बजे एवं विजयवाड़ा आगमन (बुधवार) सुबह 05:30 बजे होगा. इस ट्रेन में एसएलआरडी का 01 कोच, जनरेटर यान का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 02 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 09 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 08 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर का 01 कोच सहित 22 कोच लगे रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola