Weather: बदल गया रांची का मौसम, आ गयी नयी चेतावनी, जानें क्या है आपके शहर का हाल

ranchi weather report, jharkhand weather report, weather prediction, weather forecast, weather news live, jharkhand, ranchi, khunti, simdega district, thunderstorm, rain, gusty wind, lightning, thunderstorm and rain expected in simdega district of jharkhand. रांची : झारखंड की राजधानी रांची का मौसम बदल गया है. दोपहर बाद काली घटाओं ने घेरा डाल दिया है. हल्की-हल्की हवाएं चलने लगी हैं. मौसम विभाग ने गुरुवार को 2:30 बजे तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी कर कहा है कि रांची और खूंटी जिला के कुछ भागों में अगले दो-तीन घंटों में मेघ-गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. इन जिलों में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. simdega, garhwa, palamau, palamu, latehar, gumla, lohardaga, thunderstorm, gusty wind, lightning, hailstorm, squall, western jharkhand, झारखंड के पश्चिमी भागों में एक-दो जगहों पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा संभव
रांची : झारखंड की राजधानी रांची का मौसम बदल गया है. दोपहर बाद काली घटाओं ने घेरा डाल दिया है. हल्की-हल्की हवाएं चलने लगी हैं. मौसम विभाग ने गुरुवार को 2:30 बजे तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी कर कहा है कि रांची और खूंटी जिला के कुछ भागों में अगले दो-तीन घंटों में मेघ-गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. इन जिलों में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
इससे पहले, मौसम केंद्र ने कहा था कि झारखंड के कई जिलों में गुरुवार (19 मार्च, 2020) से बारिश का दौर फिर से शुरू होने जा रहा है. शुरुआत सिमडेगा जिले से होने वाली है. मौसम विभाग ने आधे घंटे के भीतर दूसरी तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की.
इसमें कहा गया है कि सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला और लोहरदगा जिले के कुछ भागों में अगले दो-तीन घंटों में मध्यम दर्जे का मेघ गर्जन होने की संभावना है. इन जिलों में कुछ स्थानों पर आंधी चलेगी. हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती. इन जिलों में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और वज्रपात भी होने की संभावना है.
कहा गया है कि अचानक तेज हवाओं और मेघ-गर्जन के साथ बारिश शुरू होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकते हैं. रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने तात्कालिक मौसम चेतावनी में यह जानकारकी दी है. मौसम विभाग के अनुसारस बारिश का यह दौर 24 मार्च तक जारी रह सकता है.
अलग-अलग दिनों में अलग-अलग जिलों में वर्षा होगी. 19 और 20 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. 21 और 22 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.
कई जिलों में दो दिन वज्रपात हो सकते हैं. कुछ जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं. इसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 20 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में वज्रपात हो सकता है.
इसी तरह 21 और 22 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है. 21 मार्च को आंधी भी चल सकती है.
अपराह्न 1:30 बजे मौसम विभाग की तीसरी तात्कालिक चेतावनी आयी. इसमें कहा गया है कि दो-तीन घंटे में पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों का मौसम बदल जायेगा. जिला में कुछ स्थानों पर अचानक तेज हवाएं चलेंगी और कुछ जगहों पर वज्रपात हो सकता है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




