मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन अपराधी रिम्स के पास से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

बरियातू थाना की पुलिस ने मारपीट और लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार तीन अपराधियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

विज्ञापन

रांची. बरियातू थाना की पुलिस ने मारपीट और लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार तीन अपराधियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. एक आरोपी का नाम शिव भगत उर्फ शिव मिंज (20) है. वह मूल रूप से बीजूपाड़ा के लुंडरी का रहने वाला है और वर्तमान में टुनकी टोला अखड़ा के पीछे रहता था. दूसरा आरोपी विशाल टोप्पो (19) और तीसरे का नाम इंद्रजीत बड़ाइक है. ये दोनों टुनकी टोला अखड़ा के पीछे रहते हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोबाइल बरामद किया है. पुलिस के अनुसार 30 मार्च की रात 10 बजे रिम्स ट्रॉमा सेंटर के बाहर तालाब के पास तीन युवक मिलकर जगपति महतो नामक एक (18) युवक से मारपीट करते हुए पहले उसे डीजीआइजी ग्राउंड के पास ले गये. इसके बाद तीनों ने युवक को भय दिखाकर पैसा और मोबाइल लूट लिया. साथ ही युवक से दो हजार रुपये एक दुकानदार के फोन पे वॉलेट पर मंगवाया था. लेकिन संयोगवश दुकानदार घटना के शिकार युवक का रिश्तेदार निकला. इसके बाद इस बात की सूचना रविवार की सुबह पुलिस को मिली. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर रिम्स के पास छापेमारी की. जिसके बाद रिम्स ट्रॉमा सेंटर के समीप तीनों युवक एक दुकानदार से पैसा मांगते दिखे. इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola