कार्यालय के लिए खरीदी गयी जमीन की उच्चस्तरीय जांच हो : कांग्रेस
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Jul 2020 5:06 AM
कार्यालय के लिए खरीदी गयी जमीन की उच्चस्तरीय जांच हो : कांग्रेस
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कहना है कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल में जब देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. उस समय भाजपा द्वारा एक साथ आठ पार्टी कार्यालय का उदघाटन गरीब जनता को चिढ़ाने वाला कदम और धन-बल का निर्लज्ज प्रदर्शन है.
प्रवक्ता आलोक दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव व डॉ राजेश गुप्ता ने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार के अदूरदर्शी निर्णय, गलत नीतियों और बिना सोचे-समझे कदम उठाने का परिणाम देश की जनता भुगत रही है. लॉकडाउन में करोड़ों लोग जहां बेरोजगार हुए हैं. लाखों लोग घर-परिवार चलाने के लिए घर-जमीन बेचने को मजबूर हैं.
वैसे में इस तरह धन-संपत्ति और शक्ति का प्रदर्शन करना जनता की भावना को ठेस पहुंचाने वाला कदम है. भाजपा को यह हिसाब देना चाहिए कि कार्यालय के लिए जमीन और भवन निर्माण तथा साज-सज्जा के लिए पैसे की उगाही कहां से की गयी? पार्टी राज्य सरकार से मांग करती है कि सभी जिलों में भाजपा कार्यालय के लिए खरीदी गयी जमीन और इसमें आयी खर्च की उच्चस्तरीय जांच कराये.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










