ओके ::: अनुवादक के घर से पांच लाख नगद व आठ लाख के गहने की चोरी

हटिया सिंह मोड़ रोड नंबर-दो स्थित घर में हुई चोरी
रांची़ हटिया सिंह मोड़ रोड नंबर-दो स्थित इशु तिवारी के घर शनिवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. इससे पहले अपराधी घर का ताला तोड़ कर अंदर घुसे और आलमारी में रखे पांच लाख नगद तथा आठ लाख रुपये के गहने की चोरी कर ली. इशु तिवारी अपने परिवार के साथ शादी में बिहार के गया जिला गये हुए है़ं चोरी की जानकारी मिलने के बाद मकान मालिक ने उन्हें सूचना दी. बताया जाता है कि ईशु तिवारी अहमदबाद में चाइनीज भाषा सहित अन्य विदेशी भाषा को हिंदी में अनुवाद करने का काम करते है़ं रांची में बच्चों को पढ़ाने के लिए किराया का मकान लेकर अपने परिवार के साथ रहते है़ं वह शादी में जाने के लिए शुक्रवार को रांची आये थे और शुक्रवार को शादी में शामिल होने के लिए गया रवाना हो गये. इधर, मकान मालिक ने मौखिक रूप से पुलिस को चोरी की सूचना दी है. इशु तिवारी के आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










