फ्लैट का ताला तोड़ नकद व 1.50 लाख के सामान की चोरी
दीपावली में गांव गये थे फ्लैट के मालिक
रांची. ओबरिया रोड स्थित एक फ्लैट में किराये में रहने वाले प्रभात रंजन के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने 25 हजार रुपये नकद और 1.50 लाख रुपये के कीमती सामान की चोरी कर ली. घटना को लेकर उन्होंने जगन्नाथपुर थाना में केस दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के सीसीटीवी फुटेज होने की भी जानकारी दी है. इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों का सत्यापन करने का प्रयास कर रही है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि वह 30 अक्तूबर को दीपावली में अपने गांव नवादा गये थे. चार नवंबर को वहां से लौटने पर उन्होंने देखा कि दरवाजे में ताला नहीं लगा हुआ है. अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि कमरे का ताला तोड़कर फेंका हुआ है. साथ ही आलमारी का भी ताला तोड़कर उसमें रखे सामान की चोरी कर ली गयी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए