ePaper

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता के घर में हुई चोरी

Updated at : 26 Nov 2024 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता के घर में हुई चोरी

सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, मौके पर डॉग स्कवायड व एफएसएल की टीम पहुंची, नहीं मिला सुराग

विज्ञापन

रांची. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित घर में रविवार की रात करीब 1.10 बजे चोरी हुई है. चोर हुडी पहनकर चोरी करने गया था. उसका चेहरा सीसीटीवी में कैद हुआ है. सीसीटीवी फुटेज देखने से लग रहा है कि चोर को श्री शाहदेव के घर में लगे सीसीटीवी की जानकारी थी. वह चोरी करने से पहले सीसीटीवी को पर्दा से ढंक देता है. इसी दौरान हुडी से ढंका उसका चेहरा सीसीटीवी में कैद हो जाता है. इससे लग रहा है कि कई दिनों तक रेकी करने के बाद चोर वहां पहुंचा था. घर के ऊपरी हिस्से में स्थित कामवाली के कमरे में पहुंचने के बाद वह आलमारी का सामान निकालकर बाहर कर देता है. वहां से पीतल व कांसा के काफी पुराने बर्तन और 2100 रुपये नकद ले जाता है. आलमारी में जेवरात रखनेवाला कई डिब्बा रखा था. लेकिन उसमें कोई जेवरात नहीं थे. घटना के वक्त श्री शाहदेव व उनके परिवार के लोग नीचे कमरे में सो रहे थे. चोर ऊपर से ही चोरी कर चला गया. चोर की तादाद कितनी थी, इसका पता नहीं चल सका है. इस संबंध में प्रतुल शाहदेव ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि पुलिस इस बात की विस्तृत जांच करें कि चोर चोरी करने आया था या उसका मंशा कुछ और थी. उन्होंने यह भी कहा कि उनके घर से कुछ दूरी पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी रहती है. बावजूद इसके वारदात हो गयी. जांच में कुछ सुराग हाथ नहीं लगा : घटना की सूचना पाकर अरगोड़ा पुलिस, डॉग स्कवाॅयड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची थी. जांच के दौरान स्निफर डॉग बगल के घर की छत तक गया. वह घर काफी समय से बंद है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर उसी घर की छत के सहारे प्रतुल शाहदेव के घर की छत पर और चोरी की वारदात को अंजाम देकर चला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola