बाड़े में घुस कर प्रणाम कर रहा था युवक, बाघिन ने मार डाला
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Mar 2020 4:37 AM
रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के चकला स्थित भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में बुधवार सुबह एक युवक बाघिन अनुष्का के बाड़े में कूद गया. पहले से बाड़े में घूम रही बाघिन ने बिना देर किये युवक पर हमला कर दिया
ओरमांझी : रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के चकला स्थित भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में बुधवार सुबह एक युवक बाघिन अनुष्का के बाड़े में कूद गया. पहले से बाड़े में घूम रही बाघिन ने बिना देर किये युवक पर हमला कर दिया. जब तक जू के कर्मचारी बाड़े के अंदर पहुंचते, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी. जू के कर्मियों ने बाघिन को उसके केज में घुसाकर बंद किया और शव को बाड़े से बाहर निकाला.
मृतक की पहचान खिजुर टोला बूटी निवासी 35 वर्षीय वसीम अकरम अंसारी (पिता जेयारत अंसारी) के रूप में हुई है. मौके पर पहुंची ओरमांझी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा. वसीम टिकट लेकर जू के अंदर आया था. जू के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उसका फुटेज भी है. अंदर घुसते ही उसने टिकट फाड़ दिया.
वह सीधे बाघिन अनुष्का के बाड़े (इनक्लोजर) के पास पहुंचा और बाहर से ही बाड़े में घूम रही बाघिन को प्रणाम किया. उस समय 10:40 बजे थे. थोड़ी देर ठहरने के बाद वह बाड़े से सटे सखुअा के पेड़ पर तेजी से चढ़ा. उसे कोई रोक पाता, इससे पहले ही उसने पेड़ की डाली के सहारे बाड़े के अंदर छलांग लगा दी. उस समय 10:56 बज रहे थे. अंदर कूदने के बाद भी युवक ने बाघिन को प्रणाम किया.
युवक को अपने बाड़े में देख बाघिन अनुष्का ने उसकी ओर छलांग लगा दी और उसे अपने पंजों में दबोच कर उसके गले पर वार कर दिया. वसीम दर्द से चिखते हुए बाड़े से बाहर भागने का प्रयास करने लगा. थोड़ी देर बाद बाघिन ने उसे छोड़ दिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. जू की स्थापना के 30 साल हो चुके हैं, लेकिन पहली बार हुई इस तरह की घटना से जू प्रशासन सकते हैं. दोपहर 1:55 बजे पीसीसीएफ पीके वर्मा बिरसा मुंडा जैविक उद्यान पहुंचे. उन्होंने कर्मियों से घटना की जानकारी ली.
30 साल के दौरान उद्यान में आत्महत्या की पहली घटना : टिकट लेकर चिड़ियाघर के अंदर घुसा था युवक, अंदर घुसते ही टिकट फाड़ कर फेंक दिया. गैरेज में करता था काम खिजुर टोला बूटी निवासी जेयारत अंसारी का पुत्र था वसीम अकरम
2012 में बाघिन अनुष्का को लाया गया था उद्यान में : बाघिन अनुष्का को वर्ष 2016 में हैदराबाद से भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान लाया गया था. उसने वर्ष 2018 में तीन शावकों को जन्म दिया था, जिसमें एक की मौत हो गयी. जबकि, दो मादा शावक सरस्वती और लक्ष्मी स्वस्थ हैं. इसके अलावा चार अन्य बाघ उद्यान में मौजूद हैं.
उद्यान शुरू से ही केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के मानकों के अनुरूप चल रहा है. यहां सुरक्षा की जांच होती रहती है. यह सुरक्षा में चूक का मामला नहीं है. इस तरह की घटना विक्षिप्त प्रवृत्ति की है. -डी वैंकटेश्वरलू, निदेशक, बिरसा जू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










