घर से बाहर निकले तो होगा केस, नहीं मिलेगी जमानत

Updated:
विज्ञापन

रांची : हिंदपीढ़ी से बाहर निकल रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्त तेवर अपना लिया है. वरीय अफसरों की मानें तो अब पुलिस प्रयास कर रही है कि जो लोग बार-बार नियम तोड़ कर घर से बाहर निकल रहे हैं उनके खिलाफ गैर जमानती धारा में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाये. मालूम हो […]

विज्ञापन

रांची : हिंदपीढ़ी से बाहर निकल रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्त तेवर अपना लिया है. वरीय अफसरों की मानें तो अब पुलिस प्रयास कर रही है कि जो लोग बार-बार नियम तोड़ कर घर से बाहर निकल रहे हैं उनके खिलाफ गैर जमानती धारा में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाये. मालूम हो कि मंगलवार को हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के तीन युवक और पुनदाग के एक युवक हरमू नदी पार कर रहे थे, लेकिन पकड़े गये थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

इधर चारों युवकों को पकड़ने वाली पुलिस की टीम को सिटी एसपी ने रिवार्ड दिया है. रिवार्ड के रूप में एक- एक जीएस मार्क दिया गया है. सिटी एसपी ने बताया कि लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर अब भी हिंदपीढ़ी से बाहर निकल जा रहे हैं. अब तक ऐसा करनेवालों के खिलाफ जमानती धारा में केस दर्ज किया जा रहा था और जमानत भी दी जा रही थी. इसी कड़ी में चारों युवकों के खिलाफ अरगोड़ा थाना में केस दर्ज कर जमानत दे दी गयी थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola