नाट्य महोत्सव में नाटक ''''प्रमाेशन'''' का मंचन हुआ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Apr 2024 1:00 AM
नाट्य संस्था मैट्रिक्स की ओर से आयोजित तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को नाटक ''प्रमाेशन'' का मंचन हुआ.
रांची़ नाट्य संस्था मैट्रिक्स की ओर से आयोजित तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को नाटक ””””प्रमाेशन”””” का मंचन हुआ. युवा रंगमंच रांची की टीम ने नाटक में ग्रामीण परिवेश में संस्कारित युवक ””””हरीश”””” की प्राइवेट कंपनी में अचानक पदोन्नति को मंच पर जीवंत किया. हरीश अपने ऑफिस में सहायक के पद पर नियुक्त है. सीनियर की मृत्यु के बाद क्लर्क से अफसर बनने और नौकरी में प्रमोशन पाने की लालसा में गलती कर बैठता है. प्रमोशन पाने के चक्कर में बॉस मिस्टर घोष को घर डिनर पर बुलाता है. झूठी शानो-शौकत दिखाने के लिए हर उपाय करता है. हालांकि मिस्टर घोष के सामने उसकी पोल खुल जाती है और उसे लज्जित होना पड़ता है. खट्टे-मीठे व चुटकुले अंदाज में किये गये संवाद ने दर्शकाें को बांधे रखा. कलाकार की भूमिका शंकर पाठक, पूजा कुमारी, अंजलि वर्मा, जितेंद्र वाधेर, मुन्ना लोहार, पंकज कुमार, पवन कुमार, मनमोहन सिंह (बादल), नैना कुमारी, पंकज कुमार, मुन्ना लोहार, संतोष पाठक ने निभायी. निर्देशक अजय मलकानी की परिकल्पना को पूरा किया. महोत्सव का समापन रविवार को नाटक ””””राज रक्त”””” के साथ होगा. नाटक की शुरुआत शाम सात बजे होगी.
चक्रव्यूह में फंसा अधिकारी
वहीं, दूसरी ओर जेएफटीए में पूर्णकालिक ड्रामा फेस्टिवल के दूसरे दिन नाटक ””””चक्रव्यूह”””” का मंचन हुआ. एक घंटा दस मिनट के पूर्णकालिक नाटक में एक प्रशासनिक अधिकारी के उथल-पुथल जीवन को दर्शाया गया. कैसे अधिकारी अपनों के बुने जाल में फंसकर परेशान रहता है. कलाकार जगदीश प्रजापति, अंकिता प्रजापति, अब्दुल तौफिक, प्रतिभा प्रजापति, नूतन सिन्हा, सूरज पारया, शिवशक्ति राय, राज लक्ष्मी और कौशल ताम्रकार ने नाटक को जमाने का प्रयास किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










