मजदूर के प्रमोशन से वंचित करनेवाले अधिकारी को नहीं बख्शा जायेगा : सिस्टा

Updated:
विज्ञापन
मजदूर के प्रमोशन से वंचित करनेवाले अधिकारी को नहीं बख्शा जायेगा : सिस्टा

सिस्टा पिपरवार क्षेत्र का वार्षिक सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन बीओसीएम मैदान में रविवार को किया गया.

विज्ञापन

पिपरवार. कोल इंडिया एसटी-एससी एंप्लाइज एसोसिएशन पिपरवार क्षेत्र का वार्षिक सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन बीओसीएम मैदान में रविवार को किया गया. इसकी अध्यक्षता ने आनंद मुंडा ने की. इस अवसर पर सिस्टा के रीजनल कमेटी के अध्यक्ष आरएन राम, लक्ष्य कुमार नारंग व महेंद्र मिस्त्री ने सदस्यों को विस्तार से रोस्टर से संबंधित जानकारी दी. वक्ताओं ने कहा कि कोई भी अधिकारी सिस्टा सदस्यों को प्रमोशन से वंचित नहीं कर सकता है. यदि कोई अधिकारी ऐसा करता है, तो उसे संगठन द्वारा बख्शा नहीं जायेगा. सम्मेलन में सर्वसम्मति से क्षेत्र के सभी शाखाओं का पुनर्गठन किया गया. अंत में लोगों ने सामूहिक रूप से स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया. संचालन कामेश्वर राम ने किया. मौके पर कार्मिक अधिकारी हेमचंद महतो, अरूण कुमार महतो, बाबूलाल राम, रामजीत राम, गंगा राम, पूरन गंझू, ललिंदर कुमार, मनोज तूरी, करण गंझू, विकास मिंज, फूलेंद्र कुमार, संतोष कुमार राम, गंगा राम, नागेश्वर राम, जय किशोर मुंडा, बसंत कुमार, लखेश्वर लाल, रामपति मुंडा, सुनील मुंडा, हिमांशु चटर, देवनाथ राम, मुंशी राम, जमुना रजवार, शिबू लोहार ललकू भुइयां, जेम्स उरांव, कुलदीप लोहार, किशुन मुंडा, गणेश मोची सहित काफी संख्या में सिस्टा सदस्य शामिल थे.

कोल इंडिया एसटी-एससी एंप्लाइज एसोसिएशन पिपरवार क्षेत्र का वार्षिक सम्मेलनB

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola