ePaper

Ranchi News : दो-तीन डिग्री गिरेगा पारा, कोहरा और कनकनी से बढ़ेगी परेशानी

Updated at : 15 Jan 2025 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

उत्तर भारत में बर्फबारी और वहां से आ रही ठंडी हवा का असर

विज्ञापन

रांची. उत्तर भारत में लगातार हो रही बर्फबारी और वहां से आ रही ठंडी हवा का असर झारखंड पर पड़ रहा है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में रांची सहित राज्य के पलामू, रांची, जमशेदपुर, चाईबासा, हजारीबाग जिले में दो से तीन डिग्री सेल्सियस पारा गिरने की संभावना जतायी है. जबकि अगले चार दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी संभव है. फरवरी के पहले हफ्ते से ठंड का असर लगभग समाप्त हो जाने की उम्मीद है.

आज सुबह कोहरा, दिन में आंशिक बादल छाये रहेंगे

इधर, बुधवार सुबह कोहरा छाये रहने तथा दिन में आसमान में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है. सुबह में कोहरा और बादल रहने के कारण कनकनी रहेगी. इधर, राज्य में सबसे कम तापमान लातेहार में 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि, अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. मंगलवार को रांची का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा. 24 घंटे में इसमें कोई बदलाव नहीं आया है. दूसरी तरफ मंगलवार को जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस तथा मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

कोहरे का असर, पुणे-रांची विमान रायपुर डायवर्ट, 10 विमान विलंब से आये

कोहरे के असर से मंगलवार को विमान सेवाएं भी प्रभावित हुईं. खास कर सुबह 10:15 बजे तक एक भी फ्लाइट एयरपोर्ट में नहीं उतर सकी. इंडिगो की पुणे-रांची फ्लाइट(6ई6484) सुबह 8:25 बजे रांची आयी और एयरपोर्ट के दो चक्कर लगाने के बाद रायपुर डायवर्ट कर दी गयी. इस फ्लाइट को दोपहर बाद रद्द कर दिया गया. वहीं, 10 से अधिक विमान विलंब से आये, जिसके कारण यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा.

मंगलवार को प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

रांची-12.4जमशेदपुर-13.5मेदिनीनगर-12.7बोकारो-12.1चाईबासा-10.2देवघर-2.9हजारीबाग-10.0गढ़वा-11.0लातेहार-8.3चतरा-10.6खूंटी-13.0लोहरदगा-10.0धनबाद-15.0

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola