ePaper

नंदू भूमि स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब बना चैंपियन

Updated at : 26 Dec 2024 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
नंदू भूमि स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब बना चैंपियन

लोटा स्कूल मैदान में शहीद निर्मल महतो की जयंती के अवसर पर मिलन फुटबॉल क्लब लोटा की ओर से दो दिवसीय डबल खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सिल्ली लोटा स्कूल मैदान में शहीद निर्मल महतो की जयंती के अवसर पर मिलन फुटबॉल क्लब लोटा की ओर से दो दिवसीय डबल खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया. गुरुवार को नंदू भूमि स्पोर्टिंग एफसी तुलीन और जीएफसी हेरलाबेड़ा ब्राह्मणी गोड़ाडीह के बीच खेला गया. पेनाल्टी शूट आउट में जीएफसी हेरलाबेड़ा को 4-2 से हराकर नंदू भूमि स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब प्रतियोगिता का चैंपियन बना. मुख्य अतिथि सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो थे. उन्होंने कहा कि फुटबॉल हमारे देश में लोकप्रिय खेलों में से एक है, जो शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में खेला जाता है. विजेता व उप विजेता टीम को विधायक, जिप सदस्य लक्ष्मी कुमारी, झामुमो नेता अमित मुंडा उर्फ गाडाम, अखिल महतो आदि ने ट्राॅफी व खस्सी देकर सम्मानित किया. वहीं परमानंद महतो, गोकुल चंद्र महतो, अखिल महतो, दशरथ महतो, कार्तिक महतो, फलारी महतो, रवींद्रनाथ मुंडा, डॉ विवेक समेत अन्य अतिथियों ने प्रतियोगिता के बेहतर खिलाड़ी व सेमीफाइनल के उप विजेता टीमों को नगद राशि देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता में बेस्ट गोल गोलकीपर बेस्ट गोलकीपर हेरलाबेड़ा एफसी के मनोज महतो, बेस्ट खिलाड़ी नंदू भूमि तुलिन के लंबु महत को व मैन ऑफ द टूर्नामेंट बेस्ट का पुरस्कार तुलिन के अपु महतो को दिया गया. प्रतियोगिता में आसपास के 16 टीमें हिस्सा लिया. मुर्गा लड़ाई का भी आयोजन किया था. कार्यक्रम के सफल आयोजन में मिथुन चंद्र महतो, अरविंद महतो, भगीरथ महतो, राजेंद्र महतो, राजेंद्र महतो, विष्णु चरण महतो, विक्रम महतो, मनोहर महतो, दिलीप कुमार महतो, फरारी महतो, बिंदेश्वर महतो, भीम महतो, कार्तिक महतो, तृथनाथ महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola