Ranchi News : 24 घंटे में राजधानी का पारा 1.4 डिग्री गिरा

Updated:
विज्ञापन

तापमान में लगातार गिरावट से ठंड बढ़ी, चतरा का पारा 4.8 व कांके का 4.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

विज्ञापन

रांची. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आ रही है. इससे ठंड बढ़ गयी है. सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. शहरी क्षेत्र में सबसे कम तापमान चतरा का रहा. जहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. वहीं ग्रामीण क्षेत्र में कांके का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया. मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी के बाद मौसम में फिर बदलाव संभव है. अगले तीन-चार दिन के दौरान तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. इधर, राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे में 1.4 डिग्री सेल्सियस गिर गया. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा, जबकि सोमवार को 9.2 डिग्री था. वहीं अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी रही. मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. दो फरवरी को न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है.

मौसम में बदलाव, किसान सिंचाई करते रहे

मौसम में बदलाव को देखते हुए बिरसा कृषि विवि ने किसानों को सलाह दी है. नोडल अफसर डॉ रमेश कुमार ने कहा है कि किसान खड़ी सब्जियों अौर फसलों में हल्की सिंचाई करते रहे. तापमान के कारण खराब अंकुरण से बचने के लिए सब्जियों व नर्सरी के ऊपर कम लागत वाली पॉलीथिन कवर का उपयोग करें. आलू के पत्ते पीले होने लगे, तो आलू की खुदाई कर लें. फूलगोभी में पतंगा कीट तथा बैंगन में तना या फल छेदक कीट से बचाव के लिए जैविक कीटनाशी दवा हाल्ट या डोल्फिन का छिड़काव एक ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से करें. मुर्गियों में रानीखेत बीमारी का प्रकोप बढ़ सकता है. इसलिए पशु चिकित्सकों की सलाह पर टीकाकरण करायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola