ePaper

Jharkhand News: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज, आजसू सुप्रीमो ने प्रखंडवार प्रभारी किया नियुक्त

Updated at : 16 Jan 2023 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज, आजसू सुप्रीमो ने प्रखंडवार प्रभारी किया नियुक्त

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के तारीख की अभी घोषणा नहीं हुई, लेकिन अभी से राजनीतिक सुगबुगाहट तेज हो गयी है. कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने रामगढ़ में मंथन किया था. अब आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के निर्देशानुसार पार्टी ने रामगढ़ प्रखंडवार प्रभारी नियुक्त किया है.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ विधानसभा में उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज होने लगी है. हालांकि, अभी चुनाव के तारीख की घोषणा नहीं हुई है. इसके बावजूद विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अभी से तैयारी शुरू कर दी है. आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रखंडवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई.

रामगढ़ के हर ब्लॉक के प्रभारियों की हुई नियुक्ति

इसको लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि गांव एवं वार्डस्तर के कार्यकर्ताओं की टीम को और मजबूत करने तथा सदस्यता अभियान की गति को और तेज करने के उद्देश्य के साथ रामगढ़ के प्रत्येक ब्लॉक के प्रभारियों की नियुक्ति की गई है. उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी उपचुनाव की तैयारियों को लेकर ग्राम संवाद करेंगे.

प्रखंडवार प्रभारियों की हुई नियुक्ति

प्रखंड : प्रभारी

गोला : केंद्रीय महासचिव सह गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो

दुलमी : केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो एवं रविशंकर मौर्य

चितरपुर : केंद्रीय उपाध्यक्ष अकील अख्तर एवं हसन अंसारी

रामगढ़ ग्रामीण : प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस

रामगढ़ नगर : केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक एवं कुशवाहा शिवपूजन मेहता

रामगढ़ छावनी : केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत.

Also Read: रामगढ उपचुनाव पर कांग्रेस का मंथन, अविनाश पांडेय बोले- सहयोगियों के साथ मजबूती से लड़ेंगे इलेक्शन

पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी ने किया मंथन

बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी ने भी पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक के बहाने रामगढ़ उपचुनाव को लेकर मंथन किया था. इस बैठक में जहां झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य को लेकर चर्चा की गई थी. वहीं, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए थे. इस मौके पर कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी उपचुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है. कहा कि गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मिलकर इस उपचुनाव को मजबूती से लड़ा जायेगा.

विज्ञापन
Samir Ranjan

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola