ePaper

पद्मश्री शुभा मुद्गल के गायन से टाटा स्टील झारखंड लिटरेरी मीट का आगाज, प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

Updated at : 08 Dec 2023 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
पद्मश्री शुभा मुद्गल के गायन से टाटा स्टील झारखंड लिटरेरी मीट का आगाज, प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

पद्मश्री शुभा मुद्गल के गायन से टाटा स्टील झारखंड लिटरेरी मीट के छठे संस्करण का आगाज हुआ. नौ दिसंबर को प्रसिद्ध पौराणिक कथाकार देवदत्त पटनायक टाटा स्टील झारखंड लिटरेरी मीट के छठे संस्करण का आधिकारिक शुभारंभ करेंगे. 10 दिसंबर तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

रांची: हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की जानी-मानी गायिका पद्मश्री शुभा मुद्गल ने ‘गजब ढा गए तोरे नैना मुरारी’ से टाटा स्टील झारखंड लिटरेरी मीट के छठे संस्करण का आगाज किया. रांची के आड्रे हाउस में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में इनकी प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए. शुभा मुद्गल ने आलम-ए-इश्क थीम पर अपनी प्रस्तुति दी. सूफी-भक्ति आधारित गीतों से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया. आपको बता दें कि नौ दिसंबर को प्रसिद्ध पौराणिक कथाकार देवदत्त पटनायक टाटा स्टील झारखंड लिटरेरी मीट के छठे संस्करण का आधिकारिक शुभारंभ करेंगे. 10 दिसंबर तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

प्रसिद्ध पौराणिक कथाकार देवदत्त पटनायक करेंगे शुभारंभ

टाटा स्टील झारखंड लिटरेरी मीट के छठे संस्करण का आधिकारिक शुभारंभ नौ दिसंबर को प्रसिद्ध पौराणिक कथाकार देवदत्त पटनायक करेंगे. उनकी नयी पुस्तक ”बाहुबली: 63 इनसाइट्स इनटू जैनिज्म” का विमोचन भी होगा. साथ ही वे आधुनिक समय में भागवत गीता की प्रासंगिकता पर चर्चा करेंगे.

Also Read: VIDEO: टाटा स्टील झारखंड लिटरेरी मीट में शास्त्रीय संगीत पर क्या बोलीं पद्मश्री शुभा मुद्गल?
undefined

लेखिका ममता कालिया बताएंगी शानदार यात्रा के बारे में

टाटा स्टील झारखंड लिटरेरी मीट के उद्घाटन सत्र के बाद हिंदी की जानी-मानी लेखिका ममता कालिया साहित्य के क्षेत्र में अपनी शानदार यात्रा के बारे बताएंगी. युवा लेखिका पार्वती तिर्की (प्रलेक नवलेखन सम्मान विजेता) और झारखंड के साहित्यकार महादेव टोप्पो (बिरसा मुंडा पुरस्कार विजेता ) मंच साझा करेंगे. लेखक जेरी पिंटो नये जमाने के उपन्यासों के प्रति आकर्षण पर बात रखेंगे.

Also Read: उर्दू मुसलमानों की नहीं हिंदुस्तानियों की भाषा है, झारखंड लिटरेरी मीट में बोले जावेद अख्तर

निरंजन कुमार कुजूर और सेरल मुर्मू होंगे शामिल

झारखंड के युवा स्वतंत्र फिल्म निर्माता निरंजन कुमार कुजूर और सेरल मुर्मू भी टाटा स्टील झारखंड लिटरेरी मीट में भाग लेने आ रहे हैं. लेखक पक्षी प्रेमी और पर्यावरण संरक्षक विक्रम ग्रेवाल वन्यजीव इतिहासकार, पर्यावरणविद और कहानीकार रजा काजमी के साथ भारत की पहली ”बर्ड वूमन” जमाल आरा के उल्लेखनीय जीवन और झारखंड के जंगलों से जुड़ी कुछ रोमांचक कहानियों पर चर्चा करेंगे.

Also Read: झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने गोड्डा को 441 करोड़ की दी सौगात, बोले-आठ लाख गरीबों को देंगे अबुआ आवास
विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola