बिना मास्क के घर से निकलनेवालों पर करें कार्रवाई : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन

काेरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन का अनुपालन रांची जिले में अब और सख्ती के साथ किया जायेगा. इस संबंध में उपायुक्त राय महिमापत रे ने डीटीओ, सभी सीओ व थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है.

विज्ञापन

रांची : काेरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन का अनुपालन रांची जिले में अब और सख्ती के साथ किया जायेगा. इस संबंध में उपायुक्त राय महिमापत रे ने डीटीओ, सभी सीओ व थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है. उपायुक्त ने कहा है कि हाट बाजार, सब्जी मंडी, अनाज मंडी, बैंक शाखाओं, पोस्ट ऑफिस आदि प्रमुख स्थानों में लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया जाये. साथ ही यहां आनेवाले लोगों में देखा जाये कि वे मास्क/फेस कवर का उपयोग करते हैं या नहीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन निर्देशों का करना होगा पालन – सभी हाट बाजार/सब्जी मंडी/अनाज मंडी/ बैंक शाखाएं /पोस्ट ऑफिस में लोगों के खड़े होने के लिए छह फीट या उससे अधिक की दूरी पर गोला बनायें, लोगों को इन गोलों में ही खड़ा करवायें. – हाट बाजार/मंडी आदि में दुकानों के बीच कम से कम 15 फीट की दूरी सुनिश्चित की जाये. – ऐसे सभी स्थलों पर पुलिस की प्रतिनियुक्ति कर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये. – घर से बाहर लोग हर हाल में मास्क/फेस कवर पहन कर निकलें, यह सुनिश्चित करायें. जो इसका उल्लंघन करें, उन पर कार्रवाई हो.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola