रांची : प्रदेश रौनियार वैश्य महासभा की नवगठित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Dec 2023 2:25 AM

विज्ञापन

रांची जिला रौनियार वैश्य सभा रांची का चुनाव रविवार को सोसई आश्रम में संपन्न हुआ. शंभु प्रसाद गुप्ता अध्यक्ष, अशोक कुमार गुप्ता सचिव और बिहारी लाल गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. शंभु प्रसाद को 173, अशोक गुप्ता को 155 व बिहारी लाल गुप्ता को 147 मत मिले.

विज्ञापन

रांची : झारखंड राज्य में रौनियार वैश्य की संख्या करीब 21 लाख है. अगर हम एकजुट हो जायें तो आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक समीकरण बदलने की ताकत रखते हैं. उक्त बातें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय रौनियार वैश्य समाज के पूर्व अध्यक्ष भगवान प्रसाद ने कही. वे रविवार को प्रदेश रौनियार वैश्य महासभा की नवगठित कमेटी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. कार्यक्रम का आयोजन नंदन पैलेस हटिया में किया गया. महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण प्रसाद ने कहा कि पूरे देश में रौनियार वैश्य समाज एकजुट हो रहा है. प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद ने कहा कि जो रौनियार का सम्मान करेगा, वही राज्य में राज करेगा. अध्यक्षता भीम प्रसाद ने की व संचालन रविंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया.

इन्होंने शपथ ली

प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद, महासचिव बैजनाथ प्रसाद, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, मनोरंजन गुप्ता, संजय गुप्ता, दीपक गुप्ता, सहसचिव लक्ष्मी गुप्ता, दिलीप गुप्ता व विनोद गुप्ता. महिला कमेटी की अध्यक्ष लता गुप्ता, महासचिव नम्रता गुप्ता, कोषाध्यक्ष मीनाक्षी गुप्ता, उपाध्यक्ष ममता गुप्ता, रेशमी गुप्ता, सहसचिव प्रभा गुप्ता, यूथ कमेटी के अध्यक्ष संतोष गुप्ता, महासचिव आनंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, उपाध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता व शंकर गुप्ता.

शंभु प्रसाद बने रांची जिला के अध्यक्ष

इधर, रांची जिला रौनियार वैश्य सभा रांची का चुनाव रविवार को सोसई आश्रम में संपन्न हुआ. शंभु प्रसाद गुप्ता अध्यक्ष, अशोक कुमार गुप्ता सचिव और बिहारी लाल गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. शंभु प्रसाद को 173, अशोक गुप्ता को 155 व बिहारी लाल गुप्ता को 147 मत मिले. संगठन सह प्रचार मंत्री पद के लिए राजेंद्र साहू निर्विरोध विजयी घोषित किये गये. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद साव, सह निर्वाचन पदाधिकारी मुरारी लाल गुप्ता, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी दीपांकर गुप्ता, प्रो सुनीता गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सतीश प्रसाद गुप्ता, अरविंद कुमार गुप्ता, सुरेश प्रसाद गुप्ता, एसएल माणिक, संजय कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, राधेश्याम साहू ने चुनाव संपन्न कराया.

Also Read: रांची : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola