भाला फेंक में सन्नी व अंश और डिस्कस थ्रो में सन्नी व रोशनी ने जीता स्वर्ण
जनकल्याण समर्पण संस्थान के तत्वावधान में सिकिदिरी फुटबॉल मैदान में चल रहे खेल महोत्सव-2024 के पांचवें दिन भाला फेंक स्पर्धा में बालक वर्ग सीनियर में सन्नी मुंडा ने स्वर्ण पदक जीता.
प्रतिनिधि, अनगड़ा : जनकल्याण समर्पण संस्थान के तत्वावधान में सिकिदिरी फुटबॉल मैदान में चल रहे खेल महोत्सव-2024 के पांचवें दिन भाला फेंक स्पर्धा में बालक वर्ग सीनियर में सन्नी मुंडा ने स्वर्ण पदक जीता. प्रकाश गंझू ने रजत, पंकज मुंडा ने कांस्य पदक प्राप्त किया. जूनियर वर्ग में अंश महतो ने स्वर्ण पदक, सुदेश कुमार रजत, भूमिदेव मुंडा कांस्य पदक, डिस्कस थ्रो सीनियर बालक वर्ग में सन्नी मुंडा ने स्वर्ण पदक, आशुतोष करमाली रजत, जैकी करमाली ने कांस्य पदक जीता. सीनियर बालिका वर्ग में रोशनी कुमारी ने स्वर्ण पदक, चंचल कुमारी ने रजत मौफी कुमारी ने कांस्य पदक जीता. सभी विजेताओं को डॉ बिरसा उरांव, राहुलदेव उरांव, संतोष कुमार शाह व आयोजन समिति के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने पुरस्कृत किया. मौके पर कुंती देवी, रमण कुमार, सत्यपाल राउत, राजकुमार, दिलीप कुमार दीपू, विजय सिंह, कोच पिंकी कुमारी, गोविंदा कुमार, कमलेश पाहन, संदीप वर्मा, संजय कुमार गुड्डू, कमलकांत साव, संजू गोस्वामी, ब्रजकिशोर प्रसाद, माघु करमाली, प्रदीप कुमार, निर्णायक मंडली के संजय राणा, ऋषि सिंह, नागेश्वर सिंह, विजय रजवार, विवेक बेदिया, राजेश मुंडा, बबलू मुंडा, जीतवाहन पाहन, गोपाल मुंडा आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए