25 जून के बंद को सफल बनाने की बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

रैयत विस्थापित मोर्चा पुरनाडीह शाखा की बैठक पुरनाडीह में शाखा अध्यक्ष राजेंद्र उरांव की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी.

रैयत विस्थापित मोर्चा पुरनाडीह शाखा की बैठक पुरनाडीह में शाखा अध्यक्ष राजेंद्र उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नौकरी, मुआवजा, पुनर्वास व रोजगार को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. पुरनाडीह परियोजना के रैयतों ने कहा कि देश की ऊर्जा बढ़ाने के लिए अपनी जमीन कोयला खनन के लिए दे दी, लेकिन अभी तक रैयतों को नौकरी, मुआवजा, पुनर्वास नहीं मिला है. खनन क्षेत्र में जमीन चले जाने से बहुत सारे रैयत प्रभावित हो गये हैं. यहां के रैयत नौकरी मुआवजा के लिए दर-दर भटक रहे हैं. कहा कि सीसीएल प्रबंधन विकास के नाम पर सिर्फ छलावा कर रही है. एनके प्रबंधन को 24 सूत्री मांग पत्र दिय नौ महीने बीत गये, लेकिन एक भी कार्य धरातल पर नहीं हुआ है. जिससे रैयत विस्थापितों में काफी आक्रोश है. साथ ही रैयतों ने प्रबंधन से सभी तरह के ठेकेदारी में 75% कार्य में स्थानीय रैयत विस्थापित की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की है. आगामी 25 जून को एनके एरिया सीसीएल में बंद को सफल बनाने पर रणनीति बनायी गयी. बैठक में मोर्चा के एरिया अध्यक्ष बिगन भोगता, विनय खलखो व रामलखन गंझू, नरेश गंझू, आदेश गंझू, प्रभाकर गंझू, रवि तिर्की, नागेश्वर उरांव, बालेश्वर गंझू, सरोज गंझू, मरांडी गंझू, चंदर उरांव, शिवशंकर उरांव, पुनीत उरांव, मोहन गंझू, फूलचंद उरांव आदि उपस्थित थे.

रैयत विस्थापित मोर्चा की पुरनाडीह में हुई बैठक

15 खलारी 06 : बैठक में शामिल मोर्चा के लोग.B

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola