राज्य स्तरीय ओपन योग प्रतियोगिता आज से
Birsa Munda
प्रतियोगिता का उदघाटन शाम चार बजे सांसद संजय सेठ करेंगे.
रांची. बिशप स्कूल बहुबाजार में शनिवार से दो दिवसीय राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता होगी. प्रतियोगिता का उदघाटन शाम चार बजे सांसद संजय सेठ करेंगे. मौके पर बिशप स्कूल के प्राचार्य आइए जैकब, वाइएमसीए के सचिव आशीष टोपनो, निदेशक विजय विशेष रूप से मौजूद रहेंगे. प्रतियोगिता में 3 से लेकर 70 साल तक के उम्र के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. प्रतियोगिता तीन चरण में संपन्न होगी. डॉ परिणीता सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रतियोगिता स्थल की तैयारियों का जायजा लिया गया. प्रतियोगिता में राज्यभर से 500 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए