Karate: राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता की शुरुआत, आठ जिले के खिलाड़ी शामिल

Updated:
विज्ञापन

खेलगांव के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शनिवार को 25वां इस्मा राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

रांची. खेलगांव के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शनिवार को 25वां इस्मा राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. मुख्य अतिथि रांची जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष विनय सिन्हा दीपू ने प्रतियोगिता का उदघाटन किया. इसमें झारखंड के आठ जिलों के कराटे खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हें. इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि मार्शल आर्ट एक ऐसी कला है जिसमें व्यक्ति के शरीर व मानसिकता को नियंत्रित किया जा सकता है. पहले दिन रांची और बोकारो के खिलाड़ियों ने सबसे अधिक पदक जीते. इसमें बालक वर्ग के 16 से 17 आयु वर्ग में रांची के रूपेश कुमार महतो को स्वर्ण, कौशर अली को रजत और बोकारो के संयम कुमार ने कांस्य पदक जीता. वहीं कुमिते में भी रांची के रूपेश कुमार महतो ने स्वर्ण, कौसर अली ने रजत और बोकारो के श्याम कुमार ने कांस्य पदक जीता. पुरुष ओपन ब्राउन बेल्ट काता में रांची के अमर अराफात ने स्वर्ण व गुमला के ए नायक के रजत पदक जीता. महिला ओपन काता में रांची की प्रिया कुमारी ने स्वर्ण, सेरोम बेक ने रजत और बोकारो की अंजली कुमारी ने कांस्य पदक जीता.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola