संत जेवियर्स कॉलेज में फुटबॉल का रोमांच चरम पर, कल होगा महिला और पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबला
संत जेवियर्स कॉलेज में फुटबॉल का रोमांच अपने चरम पर है. कल महिला और पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. जानें किन विभागों के बीच होगा यह रोमांचक भिड़ंत.
रांची. संत जेवियर्स कॉलेज में चल रहे अंतरविभागीय फुटबॉल टूर्नामेंट के महिला और पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जायेंगे. दोनों फाइनल मुकाबले कॉलेज के फुटबॉल मैदान में होंगे.
महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला हिंदी और जूलॉजी विभाग के बीच दोपहर दो बजे से होगा. वहीं पुरुष वर्ग में ज्योग्राफी और पॉलिटिकल साइंस विभाग की टीमें आमने-सामने होंगी. पुरुष वर्ग का फाइनल मैच दोपहर तीन बजे से खेला जायेगा.
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि रांची विवि के स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन के डायरेक्टर इंचार्ज डॉ अनिल बिरेंद्र कुल्लू होंगे. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ फादर प्रदीप कुजूर एसजे, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ फादर अजय मिंज एसजे और स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ राम मुर्मू मौजूद रहेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए