ePaper

Smart Meter Billing: स्मार्ट मीटर में बिलिंग की समस्या होगी दूर, रांची में 17 से लग रहा है कैंप

Updated at : 16 Dec 2024 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
smart meter

स्मार्ट मीटर

Smart Meter Billing: स्मार्ट मीटर में बिलिंग समेत अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए स्पेशल कैंप लगाने का फैसला किया गया है. जानें कहां-कहां लग रहा है कैंप.

विज्ञापन

Smart Meter: बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है. खासकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा चुके यूजर्स को. बिलिंग, मोबाइल नंबर टैगिंग और अन्य शिकायतों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार डेढ़ माह तक विशेष कैंप लगाने का फैसला किया गया है.

31 जनवरी तक सुबह 11 बजे से 3 बजे तक लगेंगे कैंप

राजधानी रांची में 17 दिसंबर से 31 जनवरी तक लगातार विशेष कैंप लगेगा. यह जानकारी रांची के अधीक्षण अभियंता डीएन साहू ने दी. उन्होंने बताया कि छुट्टी के दिनों को छोड़कर सभी वर्किंग डे में दिन के 11 बजे से 3 बजे तक सभी पावर सबस्टेशन और विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल में कैंप लगाए जाएंगे.

इन 14 जगहों पर लगेंगे कैंप

  • अशोक नगर सबस्टेशन
  • सैनिक मार्केट, मेन रोड
  • हरमू सबस्टेशन
  • कुसई कॉलोनी डोरंडा
  • एचइसी सबस्टेशन
  • तुपुदाना सबस्टेशन
  • कोकर शिव मंदिर के समीप
  • बिजली कॉलोनी कोकर
  • आरएमसीएच सबस्टेशन
  • कांके सबस्टेशन
  • राजभवन सबस्टेशन
  • टाटीसिल्वे सबस्टेशन
  • ओरमांझी सबस्टेशन
  • आइटीआइ सबस्टेशन

WhatsApp से अपडेट कराएं मोबाइल नंबर

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि उपभोक्ता पंजीकृत कराये जाने वाले मोबाइल नंबर से बिजली बिल का स्पष्ट फोटो या उपभोक्ता संख्या 9155029417 पर व्हाट्सऐप से भेजें. उनका मोबाइल नंबर अपडेट हो जायेगा.

Also Read

Jairam Mahato की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनाव आयोग ने विदेशी फंडिंग की जांच के दिए आदेश

JSSC CGL Protest: पुलिस ने JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो को हिरासत में लिया, छात्रों पर किया लाठीचार्ज

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola