सिविल कोर्ट के पांच अदालतों के छह कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

Updated:
विज्ञापन

सिविल कोर्ट के पांच अदालतों के छह कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन

रांची : सिविल कोर्ट के पांच अदालतों के छह कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. दो अगस्त को कर्मियों का सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को मिली. अपर न्यायायुक्त विजय श्रीवास्तव, अपर न्यायायुक्त प्रकाश झा, अपर न्यायायुक्त दिनेश कुमार, एसडीजेएम व न्यायिक दंडाधिकारी कुमार विपुल की अदालत के कर्मी पॉजिटिव मिले हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद उक्त पांचों अदालतों को सील कर दिया गया. साथ ही दो दिन तक सैनिटाइज किया जायेगा. इस संबंध में सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार मनीष कुमार सिंह के हस्ताक्षर से नोटिस जारी की गयी है. इसमें कहा गया है कि उक्त अदालतों से जुड़े सिर्फ रिमांड व अति आवश्यक मामले को छोड़ कर अन्य सभी तरह के न्यायिक तथा गैर न्यायिक कार्य दो दिन बंद रहेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola