ePaper

Shri Sammed Shikharji पर अपना फैसला वापस ले झारखंड की Hemant Soren सरकार, बोले रांची के सांसद संजय सेठ

Updated at : 02 Jan 2023 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
Shri Sammed Shikharji पर अपना फैसला वापस ले झारखंड की Hemant Soren सरकार,  बोले रांची के सांसद संजय सेठ

रांची के सासंद संजय सेठ ने जैन समाज का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटन क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद से ही जैन समाज में रोष है. देशभर के जैन समाज से जुड़े लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन

Shri Sammed Shikharji News: रांची के बीजेपी सांसद संजय सेठ ने जैन समाज की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पारसनाथ को पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि तीर्थ स्थल ही रहने देने की मांग की है. श्री सेठ ने कहा कि पारसनाथ स्थित श्री सम्मेद शिखरजी जैन समुदाय के करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र रहा है. यहां कई तीर्थंकरों ने तपस्या की और मोक्ष की प्राप्ति की है. श्री सम्मेद शिखरजी की पवित्रता को बनाए रखने के लिए झारखंड सरकार को अपना फैसला वापस लेना चाहिए.

जैन समाज को सांसद संजय सेठ का समर्थन

रांची के सासंद संजय सेठ ने जैन समाज का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटन क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद से ही जैन समाज में रोष है. देशभर के जैन समाज से जुड़े लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. हेमंत सोरेन सरकार को अपना फैसला वापस लेना चाहिए, ताकि श्री सम्मेद शिखरजी की पवित्रता बरकरार रहे.

तीर्थ स्थल ही रहने दे सरकार

श्री सेठ ने कहा कि झारखंड के गिरिडीह जिले के पारसनाथ स्थित श्री सम्मेद शिखरजी में जैन समाज की पूजा बहुत ही स्वच्छ और पवित्रता के साथ होती है. इनकी पूजा पद्धति को ध्यान में रखते हुए पर्यटन स्थल की घोषणा कहीं से भी उचित प्रतीत नहीं होता है. पर्यटन स्थल घोषित होने से यहां की पवित्रता एवं मंदिर की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. राज्य सरकार जैन समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए श्री सम्मेद शिखरजी को धार्मिक स्थल ही रहने दे.

Also Read: रिमोट वोटिंग : देश में कहीं से कर सकेंगे वोटिंग, घर जाने की नहीं होगी मजबूरी, चुनाव आयोग का ये है प्लान

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola