रांची कैलाश मंदिर के पास चली गोली, एक युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रात 10 बजे किसी बात पर विवाद हुआ, गिरफ्तार टिंकू चौधरी ने कई राउंड गोली चलाने की बात स्वीकारी

विज्ञापन

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के कैलाश मंदिर के समीप रात 10 बजे किसी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद में एक युवक ने कई राउंड गोली चला दी़ इसकी सूचना सुखदेवनगर पुलिस को मिली. सुखदेवनगर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक टिंकू चौधरी व अन्य लोगों को हिरासत में लिया. इधर, टिंकू ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उसने कहा कि कुछ युवक धमकी दे रहे थे, इसलिये गोली चलायी. इधर, घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली एएसपी मुकेश लुनायत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंंचे और छानबीन की. घटना के संबंध में सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली है. हिरासत मेें लिये गये युवक से पूछताछ की जा रही है, इसके बाद ही मामला साफ हो पायेगा.

इधर, मुहल्ले के लोगाें ने बताया कि कैलाश नगर के समीप हमेशा नशा कारोबारी व जमीन कारोबारी का जमावड़ा लगा रहता है. वहां हमेशा संदिग्ध किस्म के लोग घूमते रहते हैं, फिर भी पुलिस की गश्ती इलाके में कम होती है. यदि गश्त तेज कर दी जाये, ताे संदिग्ध लोग जमा नहीं होंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola