Ranchi News : पहाड़ों पर बर्फबारी से झारखंड में कड़ाके की ठंड
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Dec 2024 12:37 AM
Birsa Munda
राजधानी के शहरी क्षेत्र का पारा दूसरे दिन भी सात डिग्री सेसि के करीब
रांची. कश्मीर और शिमला में हुई बर्फबारी का असर झारखंड में दिख रहा है. पहाड़ों से आनेवाली बर्फीली हवा का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है. बर्फीली हवा से धूप में भी राहत नहीं मिल रही है. हवा सीधे हड्डियों को छू जा रही है. झारखंड के करीब-करीब सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से नीचे चल रहा है. इसका असर आम जनजीवन पर भी है. सुबह और शाम में सड़कें सूनी हो जा रही हैं. सोमवार को भी राजधानी के शहरी क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेसि रिकार्ड किया गया. वहीं, कांके का तापमान तीन डिग्री सेसि के करीब रहा. कांके के कई इलाकों में सुबह में ओस की जमी हुई बूंदें नजर आयीं. कांके स्थित डेविस मनोचिकित्सा संस्थान में रखे पुआल में ओस की बूंदे सुबह में बर्फ की तरह लग रही थी. वहीं, मैक्लुस्कीगंज में पारा एक डिग्री सेसि के आसपास रहा.
20 को बादल और बारिश का अनुमान
मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 20 और 21 दिसंबर को कोल्हान वाले हिस्से में कई स्थानों पर बादल और हल्की बारिश हो सकती है. राजधानी में बादल छाया रह सकता है. कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है. बादल होने के कारण न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से ऊपर जा सकता है. अधिकतम तापमान गिर सकता है. बादल और बारिश के कारण घना कोहरा भी हो सकता है. 22 दिसंबर से मौसम साफ हो जायेगा. इसके बाद एक बार फिर न्यूनतम तापमान गिर सकता है.कहां कितना न्यूनतम तापमान (डिग्री सेसि में)बोकारो-7.1देवघर-9.4धनबाद-6.9गढ़वा-5.0हजारीबाग-6.6जामताड़ा-8.9नेतरहाट-6.8लोहरदगा-4.6पाकुड़-10.6पलामू-7.1रामगढ़-5.5सरायकेला-7.1सिमडेगा-9.9चाईबासा-6.8जमशेदपुर-7.9
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










