सरला बिरला स्कूल में हिंदी दिवस की धूम, विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से दिखाई हिंदी की समृद्धि
सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने हिंदी दिवस का भव्य आयोजन किया. विद्यार्थियों ने 'दूर देश का राही, हिंदी का अनुरागी' जैसी प्रस्तुतियों से हिंदी की समृद्धि और महत्व को उजागर किया. इस दौरान फादर डॉ. कामिल बुल्के के हिंदी प्रेम को भी याद किया गया.
रांची. सरला बिरला पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर "हिंदी हमारी पहचान, हमारी शान" विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. विद्यार्थियों ने "दूर देश का राही, हिंदी का अनुरागी" समेत कई प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी भाषा की महत्ता और सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाया.
कार्यक्रम में फादर डॉ कामिल बुल्के के हिंदी प्रेम और हिंदी भाषा के प्रति उनके योगदान को भी प्रस्तुत किया गया. विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी के प्रति सम्मान और जुड़ाव का संदेश दिया.
प्राचार्या मनीषा शर्मा ने हिंदी के सम्मान और दैनिक जीवन में इसके अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया. उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति गौरव की भावना रखने का संदेश दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए