झारखंड की सलीमा टेटे को हॉकी इंडिया प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड

Updated:
विज्ञापन

हॉकी इंडिया की ओर से रविवार को ‘वार्षिक पुरस्कार 2023’ के लिए खिलाड़ियों को नयी दिल्ली में सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

हॉकी इंडिया की ओर से रविवार को ‘वार्षिक पुरस्कार 2023’ के लिए खिलाड़ियों को नयी दिल्ली में सम्मानित किया गया. इसमें झारखंड की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए ‘हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया. इसके लिए उन्हें 25 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. उन्होंने पुरस्कार की दौड़ में अपनी कप्तान और एफआइएच की ओर से इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर का पुरस्कार जीतनेवाली सविता पूनिया को पछाड़ा. वहीं, झारखंड की दूसरी खिलाड़ी दीपिका सोरेंग को ‘अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर(अंडर-21 महिला)’ के लिए ‘असुंता लकड़ा अवार्ड’ से सम्मानित किया गया. इसमें उन्हें 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. इन्हें ये पुरस्कार असुंता लकड़ा ने प्रदान किया. इनके अलावा झारखंड की ओलिंपियन निक्की प्रधान को 1.50 लाख का और संगीता कुमारी को एक लाख का चेक देकर सम्मानित किया गया. वहीं, रांची में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी-2023 जीतनेवाली महिला टीमों को भी नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस वर्ष हॉकी इंडिया की ओर से आठ श्रेणियों कुल 32 खिलाड़ियों को वार्षिक पुरस्कारों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया. इनके बीच कुल 7.56 करोड़ की राशि वितरित की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola