रॉकमैंस प्रीमियर लीग: टाइटंस और नाइट राइडर्स जीते
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 May 2024 9:53 PM
रॉकमैंस प्रीमियर लीग: टाइटंस और नाइट राइडर्स जीते
रांची. रॉकमैंस प्रीमियर लीग में गुरुवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में टाइटंस ने वॉरियर्स को पांच विकेट से हराया. दीपक कुमार यादव मैन ऑफ द मैच बने. पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉरियर्स ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 150 रन बनाये. इसमें दिनेश ने 41 व रोहित ने 37 रन बनाये. मनीष ने तीन, अभिनव व मारुफ ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में टाइटंस ने 14.3 ओवर में पांच विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीता. इसमें दीपक कुमार यादव ने 74 रनों की पारी खेली. गौरव और जितेंद्र ने दो-दो विकेट लिये. दूसरे मैच में नाइट राइडर्स ने चैलेंजर्स को नौ विकेट से पराजित किया. इंद्रजीत कुमार मैन ऑफ द मैच बने. पहले बल्लेबाजी करते हुए चैलेंजर्स ने 19.3 ओवर में 10 विकेट पर 133 रन बनाये. सौरव ने 41 व साकेत ने 40 रन बनाये. इंद्रजीत ने छह विकेट लिये. जवाब में नाइट राइडर्स की टीम ने 15.4 ओवर में एक विकेट पर 134 रन बनाकर मैच जीता. इसमें मनीष नायक ने 53 व आर्यन ने 50 रन बनाये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










